Advertisement

भारत ने न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराया, टेस्ट क्रिकेट में हासिल की सबसे बड़ी जीत

खेल

मुंबई में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 372 रनों से हरा दिया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम की रनों के हिसाब से ये सबसे बड़ी जीत रही। भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 540 रनों का टारगेट रखा था, लेकिन कीवी टीम सिर्फ 167 रन ही बना सकी।

Advertisement

चौथे दिन न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और जयंत यादव ने रचिन रवींद्र (18) का विकेट हासिल कर टीम इंडिया को छठी कामयाबी दिलाई। रचिन रवींद्र ने कानपुर में खेले गए पहले टेस्ट में शानदार खेल दिखाते हुए न सिर्फ कीवी टीम को हार से बचाया था, बल्कि मैच ड्रॉ कराने में एक बड़ी भूमिका भी अदा की थी। तब छठे विकेट के लिए रवींद्र और हेनरी निकोल्स ने 90 गेंदों पर 33 रन जोड़े थे।

जयंत ने अपने अगले ही ओवर में काइल जेमीसन (0) को LBW आउट किया। हालांकि, जेमीसन ने हेनरी निकोल्स से विचार विमर्श के बाद रिव्यू लिया, लेकिन वह कीवी टीम के काम न आया और जयंत ने NZ को 7वां झटका पहुंचाया। इसी ओवर में यादव ने टिम साउदी (0) को बोल्ड कर दिया। जयंत ने दूसरी पारी में अपना चौथा और न्यूजीलैंड का 9वां विकेट विल सोमरविले (0) को आउट कर हासिल किया। जयंत यादव ने 49 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari