Advertisement

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 आज

खेल

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम की कप्‍तानी ऋषभ पंत करेंगे जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान टेंबा बावुमा संभालेंगे। भारतीय टीम को सीरीज की शुरुआत से एक दिन पहले दो करारे झटके लगे। केएल राहुल और कुलदीप यादव चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

 

दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने मजबूत स्‍क्‍वाड के साथ भारत आई है जबकि भारत ने कई युवा चेहरों को शामिल किया है। भारतीय टीम के नियमित कप्‍तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद शमी और रवींद्र जडेजा को आगामी सीरीज के लिए आराम दिया गया है। जडेजा चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हैं। दोनों टीमों के बीच आंकड़ों पर गौर करें तो भारत का पलड़ा भारी नजर आता है। 

 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। भारत ने 9 मुकाबले जीते जबकि प्रोटियाज टीम 6 मैच जीतने में सफल रही है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका का भारत में मेजबान टीम के खिलाफ रिकॉर्ड प्रभावी है। प्रोटियाज टीम ने भारत में चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें से तीन जीते। भारत सिर्फ एक मैच जीत सका।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari