breaking news

IND-W vs ENG-W – भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, हासिल की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत

खेल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

IND-W vs ENG-W के बीच खेले जा रहे टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया ने इंग्लैंड की टीम को 347 रनों से हरा दिया।

IND-W vs ENG-W

भारत की जीत में दीप्ति शर्मा का अहम योगदान रहा। उन्होंने टीम इंडिया के लिए ऑलराउंड प्रदर्शन किया और भारत को इस एतिहासिक जीत दिलाई।

भारत ने अपनी पहली पारी में 428 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। टीम इंडिया की गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 136 रनों पर ही ढेर कर दिया।

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को फॉलोऑन नहीं दिया और दूसरी पारी खेल छह विकेट के नुकसान पर 186 रनों पर घोषित कर दी और इंग्लैंड को फिर 479 रनों का टारगेट दिया।

दूसरी पारी में भी इंग्लैंड की टीम 131 रनों पर ढेर होकर मैच हार गई। ये महिला टेस्ट इतिहास की अभी तक की सबसे बड़ी जीत है।

Share from here