Independence Day 2025 – लालकिले से पीएम का ऐलान – दिवाली से पहले मिलेगा गिफ्ट ; पाक को चेतावनी, RSS की तारीफ..पढ़ें मुख्य बिंदु

देश

Independence Day 2025 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया। पीएम मोदी ने कहा कि आजादी का ये महापर्व, 140 करोड़ संकल्पों का पर्व है।

Independence Day 2025

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के वीर जवानों को लालकिले की प्राचीर से सैल्यूट किया। उन्होंने कहा कि हमारे वीर जवान सैनिकों ने आतंकियों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती भी मना रहे हैं। वे भारत के संविधान के लिए बलिदान देने वाले पहले महापुरुष थे।

धारा 370 की दीवार गिराकर, एक देश-एक संविधान के मंत्र को जब हमने साकार किया, तो हमने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धाजंलि दी।

पीएम मोदी ने पाकिस्तान को लाल किले की प्राचीर से चेतावनी दी है कि परमाणु धमकियों को अब भारत नहीं डरेगे। हम कोई ब्लैकमेल नहीं सहेंगे और मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान को फिर से साफ कर दिया है कि खून-पानी एक साथ नहीं बहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान की नींद अभी भी उड़ी हुई है।

पीएम मोदी ने कहा कि गुलामी ने हमें निर्धन बना दिया था, गुलामी ने हमें निर्भर भी बना दिया था, औरों पर हमारी निर्भरता बढ़ती गई।

आजादी के बाद कोटि-कोटि जनों का पेट भरना बड़ी चुनौती थी, लेकिन मेरे देश के किसानों ने खून-पसीना एक करके देश के अन्न भंडार भर दिए। अनाज के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बना दिया।

पीएम ने कहा कि एक राष्ट्र के लिए आत्मसम्मान की सबसे बड़ी कसौटी आज भी उसकी आत्मनिर्भरता है। विकसित भारत का आधार भी ‘आत्मनिर्भर भारत’ ही है।

पीएम मोदी ने अपील की है कि संकटों के समय रोना नहीं है। हिम्मत के साथ लकीर को लंबा करना है। किसी की लकीर छोटा करने में समय बर्बाद न करें। हम बहुत तेजी आगे बढ़ना चाहते हैं। दुनिया का रोजाना स्वार्थ्य बढ़ रहा है।

Independence Day 2025 – पीएम मोदी ने लाल किले से कहा कि इस दिवाली देश को बड़ा तोहफा दिया जाएगा। पीएम ने कहा कि दिवाली में जीएसटी रिफॉर्म किया जाएगा और भारी मात्रा में टैक्स कम होगा।

पीएम ने कहा रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएंगी। समय की मांग है कि जीएसटी कम की जाए। सामान्य लोगों के लिए टैक्स कम किया जाएगा।

Independence Day 2025 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की जमकर तारीफ की है। उन्होंने आरएसएस को दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ बताया है।

पीएम ने कहा कि आरएसएस की 100 साल की है गौरवपूर्ण सेवा है। संघ की 100 साल की इस सेवा पर देश को गर्व है। वह राष्ट्र निर्माण के लिए काम करता है।

पीएम मोदी ने डेमोग्राफी पर बोलते हुए कहा कि देश की सीमावर्ती इलाकों में डेमोग्राफी को एक साजिश की तरह बदल जा रहा है।

Independence Day 2025 – घुसपैठिए देश की बहन-बेटियों को निशाना बना रहे हैं।घुसपैठिए आदिवासियों को भ्रमित कर रहे हैं। हम भारत को घुसपैठियों के हवाले नहीं कर सकते।

Independence Day 2025 – वे राष्ट्र की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। इसके लिए हाईपावर डेमोग्राफी मिशन शुरू करने का फैसला किया है। ये मिशन डेमोग्राफी संकट को खत्म करने के लिए है।

Share from here