Advertisement
breaking news

India Canada Relation – कनाडा विवाद पर बांग्लादेश के बाद श्रीलंका भी आया भारत के साथ

देश विदेश

India Canada Relation – भारत कनाडा विवाद पर बांग्लादेश के विदेश मंत्री के बाद अब श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने भी भारत का साथ दिया है।

Advertisement

India Canada Relation

समाचार एजेंसी एनएनआई को दिए साक्षात्कार में श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने कहा कि कुछ आतंकवादियों को कनाडा में सुरक्षित ठिकाना मिल गया है।

उन्होंने कहा कि ट्रुडो के पास बिना किसी सबूत के कुछ अपमानजनक आरोप लगाने का यही तरीका है। यही बात उन्होंने श्रीलंका के लिए भी की। यह कहना कि श्रीलंका में नरसंहार हुआ था सरासर झूठ था।

उन्होंने आगे कहा कि सभी जानते हैं कि हमारे देश में कोई नरसंहार नहीं हुआ। इससे पहले बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए.के अब्दुल मोमेन ने भारत का समर्थन किया था।

बांग्लादेश के मंत्री ने कहा कि भारत पर हमें गर्व है। उन्होंने समाचार एजेंसी एनएनआई से कनाडा की ओर से भारत पर लगाए गए हत्या में संलिप्त होने के आरोपों पर कहा, ये बेहद दुखद है। हमें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं हैं, लेकिन हमें भारत पर गर्व है, वे ऐसी हरकत नहीं करते हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari