Advertisement

देश मे धीमी पड़ रही है कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में मिले 38,310 मामले, 58,323 हुए ठीक

देश

देश मे कोरोना कि रफ्तार धीमी होती दिख रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 38,310 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 82,67,623 है। 

Advertisement

 

पिछले 24 घंटे में 58,323 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से घर लौटे हैं। देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या 76,03,121 है। 

आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या छह लाख से नीचे बनी हुई है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,41,405 है। वहीं, इस दौरान 490 लोगों की वायरस से मौत हुई है। देश में अब तक कुल 1,23,097 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हुई है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari