देश मे 24 घंटे में कोरोना के 3,66,161 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना का कुल आंकड़ा बढ़कर 2,26,62,575 पर पहुंच गया है। इस दौरान 3754 लोगों की जान गई है इसके बाद भारत में कोरोना से 2,46,116 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
24 घंटे में 3,53,818 लोग ठीक हुए हैं जिसके बाद कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 1,86,71,222 हो गए हैं। अब 37,45,237 एक्टिव केस है।
