- पिछले 24 घंटे 17,76,315 सैम्पल की हुई जांच
देश मे 24 घंटे में कोरोना के 41,649 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना का कुल आंकड़ा बढ़कर 3,16,13,993 पर पहुंच गया है। इस दौरान 593 लोगों की जान गई है इसके बाद भारत में कोरोना से 4,23,810 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
24 घंटे में 37,291 लोग ठीक हुए हैं जिसके बाद कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 3,07,81,263 हो गए हैं। अब 4,08,920 एक्टिव केस है।