- पिछले 24 घंटे 19,01,056 सैम्पल की हुई जांच
देश मे 24 घंटे में कोरोना के 50,848 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना का कुल आंकड़ा बढ़कर 3,00,28,709 पर पहुंच गया है। इस दौरान 1358 लोगों की जान गई है इसके बाद भारत में कोरोना से 3,90,660 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
24 घंटे में 68,817 लोग ठीक हुए हैं जिसके बाद कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 2,89,94,855 हो गए हैं। अब 6,43,194 एक्टिव केस है।
