पिछले 24 घंटे में आए 57,982 नए मामले, 941 लोगों की मौत

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari
नई दिल्ली। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 26 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 57 हजार 982 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 26,47,664 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 941 लोगों की मौत हो गई। इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 50,921 तक पहुंच गई है। 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 6,76,900 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अबतक 19,19,843 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 
Share from here