Advertisement
breaking news

काबुल से उड़ान का इंतज़ार कर रहे भारतीय, भीड़ के कारण हो रही समस्या

देश

तालिबानी के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में काबुल एयरपोर्ट पर कोहराम थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं अफगान जमीन पर फँसे भारतीयों सुरक्षित निकालने की कोशिशों को भी कई मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।

Advertisement

 

काबुल से निकलने को उमड़ रही भीड़, विभिन्न मुल्कों की सैन्य उड़ानों की शेड्यूलिंग की समस्या के कारण अफ़ग़ानिस्तान भेजा गया भारतीय वायुसेना का विमान शुक्रवार देर रात भी उड़ान नहीं भर सका है।

 

हालांकि संकेत हैं कि शनिवार भारतीय वायुसेना का सी-17 विमान 250 से अधिक लोगों को लेकर उड़ान भर सकेगा और दोपहर बाद भारत पहुंचेगा। साथ ही जल्द एक और सैन्य विमान भेजकर बचे हुए लोगों को निकाले जाने की भी तैयारी की गई है।

 

इस बीच काबुल में फंसे भारतीय नागरिकों और भारत आने की कोशिश में जुटे अफगान नागरिक बेहद मुश्किल हालात में सी-17 की सहायता उड़ान का इंतजार कर रहे हैं। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari