Advertisement

आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक होंगे कप्तान

खेल

आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। हार्दिक पंड्या को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। जबकि भुवनेश्वर कुमार को उपकप्तान बनाया गया है। इस सीरीज़ में ऋषभ पंत को आराम दिया गया है, जबकि सूर्यकुमार यादव की वापसी हुई है।

Advertisement

आयरलैंड के खिलाफ दो मैच की टी-20 सीरीज़ में 26 और 28 जून को मुकाबले खेले जाएंगे। इस सीरीज़ के लिए सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

टीम – हार्दिक पंड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari