Advertisement
breaking news

अग्निपथ स्कीम: 1 करोड़ का बीमा, 30 दिन छुट्टी, वायुसेना ने जारी की भर्ती की डिटेल

देश

अग्निपथ स्कीम में अग्निवीरों की भर्ती के लिए वायुसेना ने डिटेल अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है। इस डिटेल के अनुसार चार साल की सेवा के दौरान अग्निवीरों की वायुसेना की ओर से कई सुविधाएं दी जाएंगी जो स्थायी वायुसैनिकों को मिलने वाली सुविधाओं के अनुसार ही होगी।

Advertisement

 

अग्निवीरों को सैलरी के साथ हार्डशिप एलाउंस, यूनीफार्म एलाउंस, कैंटीन सुविधा और मेडिकल सुविधा भी मिलेगी। ये सुविधाएं एक रेगुलर सैनिक को मिलती हैं।

अग्निवीरों को सेवा काल के दौरान ट्रैवल एलाउंस भी मिलेगा। इसके अलावा उन्हें साल में 30 दिन की छुट्टी मिलेगी। उनके लिए मेडिकल लीव की व्यवस्था अलग है। अग्निवीरों को सीएसडी कैंटीन की भी सुविधा दिलेगी।

 

अगर किसी अग्निवीर की सर्विस (चार साल) के दौरान अगर मृत्यु होती है तो उसके परिवार को इन्श्योरेंस कवर मिलेगा। इसके तहत उसके परिवार को करीब 1 करोड़ रुपये मिलेंगे।

वायुसेना ने कहा है कि वायुसेना में इनकी भर्ती एयर फोर्स एक्ट 1950 के तहत 4 साल के लिए होगी। वायुसेना में अग्निवीरों का एक अलग रैंक होगा जो मौजूदा रैंक से अलग होगा। अग्निवीरों को अग्निपथ स्कीम की सभी शर्तों को मानना होगा।

चार साल की सेवा के बाद 25 फीसदी अग्निवीरों को रेगुलर कैडर में लिया जाएगा। इन 25 फीसदी अग्निवीरों की नियुक्ति सेवा काल में उनके सर्विस के परफॉर्मेंस के आधार पर की जाएगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari