Advertisement

भारत के जंगी जहाज को अमेरिकी टैंकर ने दिया अरब सागर में ईंधन

देश
एक भारतीय जंगी जहाज ने रक्षा करार के प्रावधान के तहत सोमवार को उत्तरी अरब सागर में अमेरिकी नौसेना के टैंकर यूएसएनए यूकोन से ईंधन भरा। भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी अरब सागर में मिशन पर तैनात आईएनएस तलवार ने लेमोआ के तहत अमेरिकी नौसेना बेड़े के टैंकर यूएसएनए यूकोन से ईंधन लिया।

असल में, 2016 में भारत और अमेरिका ने साजो-सामान विनिमय सहमति ज्ञापन (LEMOA) पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत दोनों सेनाएं एक दूसरे को मरम्मत और अन्य सेवा संबंधी जरूरतों के लिए एक दूसरे के अड्डे का उपयोग करती हैं। भारत फ्रांस, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और जापान से ऐसा करार कर चुका है।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari