Advertisement
sunlight news

मशहूर फुटबॉलर चुन्नी गोस्वामी का निधन 

कोलकाता
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मशहूर फुटबॉलर चुन्नी गोस्वामी का निधन हो गया है। गुरुवार अपराह्न उन्होंने अंतिम सांस ली है। वह 82 वर्ष के थे। 
पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें वर्ष 2013 में बंग विभूषण के सम्मान से सम्मानित किया था। 
उल्लेखनीय है कि 15 जनवरी 1938 को अविभाजित बंगाल के किशोरगंज जिले में जन्मे सुबिमल गोस्वामी को चुन्नी गोस्वामी के उपनाम से जाना जाता था। वह भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर और फर्स्ट क्लास क्रिकेट के खिलाड़ी थे। स्ट्राइकर के रूप में उन्होंने 50 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
भारत को 1962 में अपनी कप्तानी में एशियाई खेलों में फुटबॉल का स्वर्ण पदक दिलाने वाले चुन्नी गोस्वामी को बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने वर्ष 2012 में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया था। यह पुरस्कार उन्हें बंगाल क्रिकेट में योगदान के लिए दिया गया था।  गोस्वामी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 46 मैच खेले थे। 1592 रन बनाने के अलावा 47 विकेट लिए थे और 40 कैच लपके थे। बाद में वर्ष 2013 में पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें बंग विभूषण के सम्मान से भी सम्मानित किया। अब वह संसार से अलविदा हो गए।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari