Advertisement
breaking news

इंदौर की स्वर्णबाग कॉलोनी में भीषण आग, 7 लोगों की जलकर मौत

मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश के इंदौर की स्वर्णबाग कॉलोनी में भीषण आग की खबर है। मकान में आग में सात लोगों की जिंदा जलने से मौत होने की सूचना मिली है। 

Advertisement
आग के कारणों का पता नहीं चला है। यह कॉलोनी इंदौर के विजय नगर इलाके में स्थित है। घटना का विस्तृत विवरण अभी नहीं मिल सका है।
आग लगने की घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के साथ-साथ विजय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने मृतकों के शव एमवाय अस्पताल भेजे। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari