Advertisement

International womens day 2025 – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आज

देश विदेश

International womens day – दुनिया भर में हर साल 8 मार्च को इंटरनेशनल विमेंस डे यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

Advertisement

International womens day

महिलाओं के योगदान की वैसे तो हर दिन ही सराहना की जानी चाहिए लेकिन फिर भी उनके योगदान और सम्मान में एक खास दिन निर्धारित किया गया है।

8 मार्च का दिन दुनियाभर की महिलाओं को समर्पित है, जो बिना झुके, बिना रुके, तमाम समस्याओं के बीच लगातार अपना काम कर रही हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 20वीं शताब्दी से होती है, जहां साल 1908 में, न्यूयॉर्क में 15,000 महिलाओं ने अपने काम में सुधार, कम काम के घंटे और मतदान अधिकारों की मांग को लेकर एक बड़ा प्रदर्शन किया।

इसके बाद, साल 1911 में पहली बार डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में महिला दिवस मनाया गया। इसके बाद साल 1975 में, यूएन ने आधिकारिक रूप से इसे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की घोषणा की, जिसके बाद से हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari