Advertisement
International Yoga Day

International Yoga Day – नई योग इकोनॉमी को बढ़ते देख रही दुनिया – योग दिवस पर श्रीनगर में बोले PM मोदी

देश

International Yoga Day – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शेर-ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में योग दिवस समारोह को संबोधित किया।

Advertisement

International Yoga Day

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुझे योग और साधना की भूमि कश्मीर में आने का सौभाग्य मिला है। योग से हमें जो शक्ति मिलती है, श्रीनगर में हम उसे महसूस कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले लोगों को संबोधित करते हुए आज पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है, योग के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि इसी साल भारत में फ्रांस की 101 साल की महिला योग टीचर को पद्मश्री अवार्ड दिया गया है। वह कभी भारत नहीं आईं, लेकिन उन्होंने योग प्रचार के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है।

International Yoga Day – पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर योग साधना की भूमि है। योग की यात्रा अनवरत जारी है। योग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है।

दुनिया के नेता अब योग पर बात कर रहे हैं। योग पर अब रिसर्च हो रहे हैं। योग टूरिज्म का नया ट्रेंड चला है। पीएम मोदी ने कहा कि एकाग्रता मानव मन की शांति है। आज हर जगह योग को शामिल किया जा रहा है।

International Yoga Day – योग के जरिये सकारात्मक बदलाव आते है, योग से हमें शक्ति मिलती है। इसे हम महसूस कर रहे है। योग ने रोजगार के अवसर बनाये है।

दुनिया भर के लोग भारत में आकर योग सिख रहे है। कश्मीर की धरती से हम योग दिवस की बधाई देते है। योग हर एक साल रिकार्ड बनता है। योग की यात्रा अनवरत जारी है, इसके प्रति आकर्षण बहुत ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि मैं विश्व के जिस नेता से मिलता हूं सारे नेता योग की बात करते हैं। जर्मनी में भी लोग योग कर रहे है। विश्व के अलग-अलग विश्वविद्यालय में योग हो रहा है। योग अब सीमित दायरे से बाहर निकल गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari