Advertisement
breaking news

जांच एजेंसी अभिषेक बनर्जी का नाम मुँह से जबरदस्ती निकालने की कोशिश कर रही है – कुंतल घोष

कोलकाता

भर्ती भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कुंतल घोष (Kuntal Ghosh) ने गुरुवार को अदालत में पेश होने से पहले विस्फोटक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI-ED) अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) का नाम उनके मुंह से जबरदस्ती निकालने की कोशिश कर रही है। गौरतलब हो कि बुधवार को शहीद मीनार के मंच से तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को यही कहते सुना गया था कि उन्हें टारगेट किया जा रहा है। कुंतल ने आज कहा कि एजेंसियां ​​तरह-तरह के डरा धमका कर हमसे नेताओं के नाम निकालने की कोशिश कर रही हैं।”

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari