Advertisement
breaking news

iPhone hacking मामले में Apple ने दी सफाई, अश्विनी वैष्णव ने भी दिया जवाब

देश

iPhone hacking – आज देश के कई बड़े नेताओं के आईफोन पर अलर्ट मैसेज आने के बाद Apple की तरफ से आधिकारिक स्पष्टीकरण दिया गया है।

Advertisement

iPhone hacking

कंपनी ने कहा कि हम किसी भी तरह के स्टेट स्पांसर्ड अटैक की सूचना नहीं देते हैं। कंपनी ने कहा कि यह संभव है कि एप्पल की कुछ खतरे की सूचनाएं (अलार्म अलर्ट) गलत हो सकती हैं।

बयान में कंपनी ने आगे कहा कि इस तरह के राज्य-प्रायोजित हमलावरों को अच्छी तरह से वित्तीय सहायता मिलती है।

वह ऐसे हमले समय-समय पर करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमलों के बारे में जानकारी हासिल करना खुफिया संकेतों पर निर्भर करता है।

कंपनी ने कहा कि वह इस अलर्ट के पीछे का कारण बताने में असमर्थ है।

इसके बाद मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि Apple की ओर से दी गई जानकारी पूरी तरह से अस्पष्ट लगती है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले की तह तक सरकार जाएगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari