Advertisement

आज आईपीएल में डबल हेडर – मुम्बई बनाम लखनऊ और दिल्ली बनाम बैंगलोर

खेल

आईपीएल 2022 में आज मुकाबले का डबल डोज दिखेगा। इसकी शुरुआत होगी मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाली टक्कर से। एक तरफ रोहित शर्मा होंगे तो दूसरी ओर केएल राहुल। ये मुकाबला मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम पर खेला जाएगा।

Advertisement

 

लखनऊ से ज्यादा ये मैच मुंबई इंडियंस के लिए अहम होने वाला है क्योंकि उसके लिए अब जितनी देर होनी थी वो हो चुकी है। अब उसे अपना ट्रैक बदलना होगा और हार की छोड़ जीत की राह पर लौटना होगा। दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स जीत चाहेगी अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए।

 

इसके बर्फ दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच में अपना अभियान फिर से पटरी पर लाने की कोशिश करेगा। आरसीबी ने लगातार तीन जीत से अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी लेकिन चेन्नई ने पिछले मैच में उसे 23 रन से हरा दिया था

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari