Advertisement

आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच मुकाबला

खेल

आईपीएल 2022 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच मुंबई के डीवाय पाटिल स्‍टेडियम पर मुकाबला साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।

Advertisement

 

सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक एक मैच खेला, जिसमें उसे राजस्‍थान रॉयल्‍स के हाथों करारी शिकस्‍त झेलनी पड़ी। वहीं लखनऊ सुपरजायंट्स ने अब तक दो मैच खेले, जिसमें गुजरात से वो पराजित हुई और‍ फिर चेन्‍नई को मात दी।

 

सनराइजर्स हैदराबाद की कमान केन विलियमसन संभालेंगे। वहीं लखनऊ सुपरजायंट्स की अगुवाई केएल राहुल करेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस समय अंक तालिका में आखिरी स्‍थान पर है। केन विलियमसन की कोशिश आज लखनऊ के खिलाफ जीत दर्ज करके टीम की स्थिति सुधारने पर होगी। वहीं केएल राहुल चाहेंगे कि लगातार दूसरा मैच जीतकर टॉप-4 में शामिल होने की होगी। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari