Advertisement
breaking news

IPL 2024 – CSK को मिला नया कप्तान, धोनी ने छोड़ी कप्तानी

खेल

IPL 2024 सीजन का आगाज 22 मार्च को होने वाला है। उससे ठीक एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने एक बड़ा ऐलान किया है।

Advertisement

IPL 2024 CSK

इस बार महेंद्र सिंह धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ कप्तानी करते नजर आएंगे। ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई टीम के चौथे कप्तान होंगे।

इससे पहले धोनी के अलावा रवींद्र जडेजा और सुरेश रैना कप्तानी कर चुके हैं। धोनी ने पिछले ही सीजन चेन्नई को पांचवीं बार आईपीएल जिताया था और अब उन्होंने टीम की कमान गायकवाड़ को सौंप दी।

आईपीएल शुरू होने से पहले कप्तानों का फोटोशूट होता है जिसमें धोनी की जगह गायकवाड़ पहुंचे थे। वही धोनी के नए रोल को लेकर एक पोस्ट चर्चा में था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari