Advertisement
Ipl 2025

IPL 2025 – आज मुंबई बनाम दिल्ली

खेल

IPL 2025 में आज मुम्बई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

IPL 2025

हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस की नजरें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने पर टिकी होंगी। अगर मुंबई की टीम ये मुकाबला जीतने में सफल रही तो 16 अंक लेकर प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

दिल्ली की शुरुआत काफी अच्छी रही थी लेकिन टीम अपने पिछले छह मैच में सिर्फ एक में ही जीत दर्ज कर पाई है।

मुंबई इंडियंस (14 अंक) और दिल्ली कैपिटल्स (13 अंक) दोनों के पास प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका है लेकिन वानखेड़े स्टेडियम में मेजबान टीम प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी।

दिल्ली कैपिटल्स को आगे बढ़ने के लिए अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने की जरूरत है। दोनों टीमों को अपने आखिरी मुकाबले पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने हैं। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari