IPL 2026 – आज केकेआर बनाम राजस्थान, पंजाब बनाम लखनऊ

खेल

IPL 2026 – आज आईपीएल में डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान आमने सामने होगी।

IPL 2026

मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। इसके बाद, अगला मुकाबला अबतक की अजेय टीम पंजाब किंग्स का है जिसके सामने लखनऊ सुपर जायंट्स होगी।

वह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों मैच Star Sports चैनलों और JioCinema ऐप पर देखे जा सकते हैं।

केकेआर ने आईपीएल 2026 में अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मुकाबले गंवाए, जबकि एक मुकाबला बारिश के चलते बेनतीज रहा।

कोलकाता की टीम सिर्फ 1 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है। वही राजस्थान 5 में से 4 जीत के साथ तीसरे नम्बर पर है।

Share from here