IPL 2026 – आईपीएल में आज डबल हेडर, पंजाब बनाम हैदराबाद, सीएसके बनाम दिल्ली

खेल

IPL 2026 – आज आईपीएल में डबल-हेडर का दिन है। आज पहला मैच पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

IPL 2026

यह दोनों टीमों के लिए चौथा मैच है। ईशान किशन की हैदराबाद ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिनमें से एक जीता है और दो हारे हैं।

दूसरी ओर पंजाब ने दो में जीत हासिल की है। पिछले मैच में केकेआर के साथ मैच बारिश के कारण नही हो पाया और पॉइंट्स बंट गए।

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से मुल्लांपुर चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

यह भी इन दोनों टीमों के लिए चौथा मैच है। चेन्नई को भी इस टूर्नामेंट में अभी तक कोई जीत नसीब नहीं हुई है।

दूसरी ओर, अक्षर पटेल की दिल्ली ने अपने पहले दो मैच जीतने के बाद पिछले मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 1 रन से करीबी हार का सामना किया था।

Share from here