IPL 2026 – आज आईपीएल में हैदराबाद बनाम लखनऊ, चेन्नई बनाम आरसीबी

खेल

IPL 2026 – आज भी आईपीएल में दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में, सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा।

IPL 2026

यह हैदराबाद का टूर्नामेंट में तीसरा मैच है। आरसीबी के खिलाफ अपना पहला मैच हारने के बाद टीम ने वापसी करते हुए अपने दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था।

लखनऊ के लिए, यह उनका दूसरा मैच है। अपने पहले मैच में उसे दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। चेन्नई अपने पिछले दोनों मैच हार चुकी है।

चेन्नई जहां इस सीजन में 2 अंकों की तलाश में होगी तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीत के साथ शुरू हुए अभियान को उसी लय में आगे ले जाना चाहेगी।

Share from here