IPL 2026 – इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन का 13वां मैच आज यानी मंगलवार 7 अप्रैल को गुवाहाटी में खेला जाएगा।
IPL 2026
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला 7:30 बजे से खेला जाएगा जो राजस्थान रॉयल्स का अडॉप्टेड होम ग्राउंड है।
राजस्थान की टीम लगातार दो मैच जीतकर यहां पहुंची है, जबकि मुंबई ने पहले दो मैचों में से एक मैच जीता है और एक मैच गंवाया है।
मुंबई में हार्दिक पांड्या की वापसी कन्फर्म हो गई है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वे अस्वस्थ होने की वजह से नहीं खेल सके थे।
मुंबई इंडियंस की संभावित XII: रोहित शर्मा, रयान रिकलटन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे
राजस्थान रॉयल्स की संभावित XII: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई
