Advertisement

IPL में आज डबल हेडर मुकाबला, दिल्ली-मुंबई और पंजाब-आरसीबी के बीच मैच

खेल

IPL में आज डबल हेडर मुकाबला खेला जाना है। रविवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के अलावा पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (PBKS vs RCB) की टक्कर होगी।

Advertisement

 

दिन का पहला मैच पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा. यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा।

 

दिल्ली और मुंबई के बीच अब तक हुए मुकाबलों को देखें तो मुम्बई की पलटन का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले हुए हैं। इसमें से मुंबई ने 16 में जीत दर्ज की है, जबकि 14 मुकाबलों में दिल्ली ने बाजी मारी है। पिछले सीजन में दोनो टीमें 2 बार आमने सामने हुई थी और दोनों बार दिल्ली की जीत हुई थी।

 

IPL के डबल हेडर में दिन का दूसरा मुकाबला RCB और पंजाब के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। बतौर कप्तान फाफ डुप्लेसिस के सामने मयंक अग्रवाल होंगे।

 

पंजाब और RCB दोनों ने इस सीजन नए कप्तान बनाए हैं। पिछले सीजन विराट कोहली ने RCB की कप्तानी छोड़ दी थी। वहीं, केएल राहुल पंजाब किंग्स की कप्तानी छोड़ लखनऊ के नए कप्तान बन गए हैं। RCB ने नया कप्तान फाफ डु प्लेसिस और पंजाब ने नया कप्तान मयंक अग्रवाल को बनाया है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari