दिल्‍ली कैपिटल्‍स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज मुकाबला

खेल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

दिल्‍ली कैपिटल्‍स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज आईपीएल 2022 का 50वां मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। दोनों टीमों की मौजूदा आईपीएल में पहली बार टक्‍कर होगी। दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम अंक तालिका में सातवें स्‍थान पर है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पांचवें स्‍थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 में से पांच मैच जीते जबकि दिल्‍ली ने इतने ही मैचों में 4 जीत दर्ज की।

 

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्‍ली कैपिटल्‍स दोनों ही टीमें जीत की पटरी पर लौटने को बेताब हैं क्‍योंकि दोनों टीमों को अपने पिछले मैच में शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी। दिल्‍ली कैपिटल्‍स को लखनऊ सुपरजायंट्स ने 6 रन से मात दी थी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने 13 रन से हराया था।

Share from here