Indian Premier League 2025 Mega Auction

IPL Mega Auction – ईशान किशन 11.25 करोड़ में, फिल सॉल्ट को 11.50 करोड़, आर्चर की हुई वापसी, देखें किसे किसने खरीदा

खेल

IPL Mega Auction – मुंबई इंडियंस में लंबे समय तक रहे ईशान किशन को अब नई टीम मिल गई है। सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ रुपये में ईशान को खरीद लिया है। ईशान के लिए मुंबई ने RTM भी यूज नहीं किया।

IPL Mega Auction

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा को RCB ने खरीद लिया है। RCB ने 7 करोड़ की बोली लगाई थी, जिसके बाद पंजाब ने RTM इस्तेमाल किया।

इसके बाद RCB ने 11 करोड़ की बोली लगाई लेकिन पंजाब इसे मैच करने के लिए राजी नहीं हुई और 11 करोड़ में RCB ने जितेश को खरीद लिया।

पिछले सीजन में राजस्थान का हिस्सा रहे प्रसिद्ध कृष्णा अब गुजरात की टीम का हिस्सा होंगे। गुजरात टाइटंस ने 9.50 करोड़ रुपये में उन्हें खरीदा।

IPL Mega Auction – युवा भारतीय पेसर आवेश खान फिर से लखनऊ सुपर जायंट्स में ही रहेंगे। लखनऊ ने उनके लिए 9.75 करोड़ रुपये की बोली लगाई।

राजस्थान के साथ कुछ साल पहले अपने IPL करियर की शुरुआत करने वाले पेसर आर्चर को फ्रेंचाइजी ने 12.50 करोड़ में खरीद लिया।

केकेआर ने साउथ अफ्रीकी पेसर एनरिक नॉर्खिया को 6.50 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। नॉर्खिया इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे।

IPL Mega Auction – ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड को आरसीबी ने खरीद लिया है। बेंगलुरु ने हेजलवुड को 12.50 करोड़ रुपये में खरीदा।

IPL Mega Auction – अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज एक बार फिर कोलकाता नाइट राइडर्स के हो गए हैं। कोलकाता ने उन्हें 2 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंग्लैंड के ओपनर फिल सॉल्ट को खरीद लिया है। बेंगलुरु ने सॉल्ट को 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा।

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को नई टीम मिल गई है। इस बार उन्हें कोलकाता ने 3.60 करोड़ रुपये में खरीद लिया है

भारतीय पेसर खलील अहमद को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4.80 करोड़ रुपये में खरीद लिया। इससे पहले वो दिल्ली का हिस्सा थे।

भारतीय पेसर टी नटराजन के लिए RCB और दिल्ली के बीच जोरदार टक्कर हुई लेकिन आखिर में दिल्ली ने ही 10.75 करोड़ में नटराजन को खरीद लिया।

मुंबई इंडियंस ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को 12.50 करोड़ में खरीद लिया है। बोल्ट 3 सीजन पहले तक मुंबई का ही हिस्सा थे।

चेन्नई सुपर किंग्स में पिछले सीजन तक रहे श्रीलंकाई स्पिनर महीष तीक्षणा को राजस्थान रॉयल्स ने 4.40 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

IPL Mega Auction – भारतीय लेग स्पिनर राहुल चाहर को सनराइजर्स हैदराबाद ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। इससे पहले वे पंजाब किंग्स में थे।

राजस्थान रॉयल्स ने श्रीलंका के स्पिन ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को 5.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। वो इससे पहले सनराइजर्स में थे।

नूर अहमद को चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। चेन्नई ने पहले 5 करोड़ की बोली लगाई थी, जिसके बाद गुजरात ने RTM का इस्तेमाल किया था। ऐसे में चेन्नई ने 10 करोड़ की बोली लगा दी, गुजरात ने खुद को पीछे कर लिया।

अनुभवी इंग्लिश विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को आज कोई खरीदार नहीं मिला। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था।

Share from here