Advertisement
breaking news

Iran strikes Pakistan – ईरान ने की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक

विदेश

Iran strikes Pakistan – ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी समूहों के ठिकानों पर हवाई किया है। पाकिस्तान ने भी हमले की पुष्टि कर दी है।

Advertisement

Iran strikes Pakistan

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, पाकिस्तान ईरान द्वारा अपने हवाई क्षेत्र के अकारण उल्लंघन और पाकिस्तानी क्षेत्र के अंदर हमले की कड़ी निंदा करता है।

इसके चलते दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन लड़कियां घायल हो गईं।

पाकिस्तान की संप्रभुता का यह उल्लंघन पूरी तरह से अस्वीकार्य है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

पाकिस्तान पर ईरान का यह हमला ऐसे समय हुआ है जब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ईरान के दौरे पर गए हुए थे।

जयशंकर ने 15 जनवरी, 2024 को ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी से मिले और 16 जनवरी की देर रात ईरान ने पाकिस्तान पर हमला कर दिया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari