Advertisement
breaking news

Iran US – अमेरिकी नेवी ने पकड़ा तेहरान का कंटेनर जहाज, इस्लामाबाद शांति वार्ता पर भी संकट

विदेश

Iran US – होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। अमेरिका ने ईरान के बड़े कंटेनर जहाज टुस्का को अपने कब्जे में ले लिया।

Advertisement

Iran US

इस कार्रवाई से दोनों देशों के बीच चल रहा युद्धविराम भी खतरे में पड़ गया है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका और ईरान के बीच 8 अप्रैल को दो हफ्ते का सीजफायर हुआ था, जो 22 अप्रैल को खत्म हो रहा है।

अमेरिकी सेना के मुताबिक, घटना रविवार को हुई। अमेरिका ने अपनी नाकेबंदी के तहत करीब 25 ईरानी जहाजों को रोककर वापस भेजा था।

ये जहाज ईरान के बंदरगाहों में आने-जाने की कोशिश कर रहे थे। अमेरिका का कहना है कि यह जहाज उसकी नाकेबंदी का उल्लंघन कर रहा था, इसलिए उसे रोका गया।

वहीं ईरान ने इस कार्रवाई का विरोध किया है। ईरानी सेना ने इसे युद्धविराम का उल्लंघन और समुद्री डकैती बताया है। ईरान ने चेतावनी दी है कि वह इसका जवाब देगा।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए (IRNA) ने रविवार को स्पष्ट किया कि इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ दूसरे दौर की वार्ता की जो खबरें घूम रही हैं, वो पूरी तरह झूठी और गलत हैं।

ईरान ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में रचनात्मक वार्ता की कोई स्पष्ट संभावना नहीं दिख रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari