Advertisement

IRCTC की वेबसाइट का नया वर्जन जारी, टिकट बुकिंग….

देश

IRCTC – रेल मंत्रालय ने रेल टिकट बुकिंग को आसान और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट का एक नया वर्जन जारी किया है।

Advertisement

IRCTC

आईआरसीटीसी ने इस वर्जन में चार बड़े सुधार किए हैं। पहला इसमें फालतू कैप्चा, पॉप-अप या ध्यान भटकाने वाली दूसरी चीज़ें नहीं हैं।

दूसरा, इस वेबसाइट से यात्री सभी क्लास में सीट की उपलब्धता देख सकते हैं। तीसरा, इसमें टिकट बुक करने के लिए ज़रूरी स्टेप्स की संख्या कम है।

वेबसाइट का नया वर्जन अब यात्रियों की जानकारी सेव कर लेगा, जिससे दोबारा बुकिंग करना आसान हो जाएगा।

मौजूदा वेबसाइट के होमपेज पर भी इस नए बीटा वर्जन का लिंक उपलब्‍ध है। मंत्रालय ने उपयोगकर्ताओं से इसके आसान फ़ीचर्स पर फ़ीडबैक देने का अनुरोध किया है।

आईआरसीटीसी वेबसाइट पहली बार 2002 में शुरू की गई थी और अभी यह हर दिन औसतन लगभग 14.5 लाख टिकट बुकिंग संभालती है। 

IRCTC – रेलवे ने रेलवन ऐप से बुक किए जाने वाले अनारक्षित (जनरल) टिकट के लिए भी नया नियम लागू कर दिया है।

अब ऐसे टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री के पास फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र होना अनिवार्य होगा। हालांकि रेलवे आरक्षण काउंटर से खरीदे गए जनरल टिकट पर यह नियम लागू नहीं होगा।

नई व्यवस्था के तहत ऑनलाइन जनरल टिकट उसी मोबाइल नंबर से जुड़ा रहेगा, जिससे उसकी बुकिंग की गई है।

टिकट को व्हाट्सएप पर साझा करने या किसी अन्य मोबाइल में स्क्रीनशॉट दिखाकर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।

टिकट जांच के दौरान यात्री को उसी मोबाइल में मूल टिकट दिखाना होगा, जिससे टिकट बुक किया गया था।

यदि कोई यात्री दूसरे मोबाइल का स्क्रीनशाट दिखाता है, तो उसे बिना टिकट यात्रा करने वाला माना जा सकता है और रेलवे नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari