Advertisement
breaking news

Israel Hamas – इजरायल और हमास ने पीस प्लान के पहले चरण पर जताई सहमति – ट्रंप

विदेश

Israel Hamas – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल और हमास के बीच चल रही जंग को खत्म कराने के प्रयासों के बीच बड़ा दावा किया है।

Advertisement

Israel Hamas

ट्रंप ने कहा कि इजराइल और हमास ने अमेरिका की मध्यस्थता वाली शांति योजना के पहले चरण पर सहमति जताई है।

उन्होंने कहा कि इजराइल और हमास ने शांति योजना के पहले चरण पर हस्ताक्षर किए हैं। ट्रंप ने इसे गाजा में युद्ध समाप्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व घटना बताया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा ‘मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि इजराइल और हमास दोनों ने हमारी शांति योजना के पहले चरण पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

इसका मतलब है कि सभी बंधकों को जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा, और इजराइल अपने सैनिकों को एक निश्चित सीमा तक वापस बुला लेगा, जो एक मजबूत, स्थायी और शाश्वत शांति की ओर पहला कदम होगा’।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari