ISRO GSLV NVS-1 – ISRO ने लॉन्च किया Navigation Satellite NVS-1

देश तकनीक

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज ISRO GSLV NVS-1 को लॉन्च किया। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किए गए जीएसएलवी-एफ12 रॉकेट पर एनवीएस-1 सैटेलाइट को लगाया गया था।

ISRO NVS-1

जानकारी के अनुसार, दो हजार किलो से ज्यादा वजनी स्पेसक्राफ्ट एनवीएस-01 भारत की नेविगेशनल और निगरानी करने की क्षमताओं को बढ़ा देगा। बताया जा रहा है कि इस स्पेसक्राफ्ट को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित कर दिया गया है। एनवीएस-1 से भारत का नेविगेशन सिस्टम और मजबूत होगा। इसके साथ ही देश की सीमाओं पर निगरानी में मदद करेगी।

Share from here