Advertisement

इसरो ने लॉन्च किया SSLV-D1, सैटेलाइट से टूटा संपर्क

देश

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) रविवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से अपना पहला नया रॉकेट स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल डेवलपमेंटल फ्लाइट-1 (SSLV-D1) लॉन्च क‍िया।

Advertisement

 

यह अपने साथ ‘पृथ्वी अवलोकन उपग्रह-02’ (EOS-02) ले गया है। इसके अलावा SSLV-D1 अपने साथ एक छात्रों की ओर से बनाए गए सैटेलाइट ‘आजादीसैट’ को भी ले गया है।

 

 इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बताया क‍ि SSLV-D1 ने सभी चरणों में अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन किया। मिशन के अंतिम चरण में कुछ डेटा हानि हो रही है। हम एक स्थिर कक्षा प्राप्त करने के संबंध में मिशन के अंतिम परिणाम को समाप्त करने के लिए डेटा का विश्लेषण कर रहे हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari