Advertisement

जल्द लॉन्च होगा चंद्रयान-3, ‘इस बार जरूर सफल होंगे’ – बोले इसरो के पूर्व चेयरमैन

देश

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी इसरो जल्द ही चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग कर सकता है। इसकी जानकारी इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ के. सिवन ने दी है।

Advertisement

 

उन्होंने बताया कि ISRO जल्द चंद्रयान-3 लॉन्च करने वाला है। सिवन ने कहा कि इस मिशन के लिए चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का ही इस्तेमाल किया जाएगा, क्योंकि यह किफायती होगा। उन्होंने कहा, ‘मुझे यकीन है कि इस बार हम जरूर सफल होंगे।’

 

दरअसल, करीब ढाई साल पहले चंद्रमा मिशन के दौरान ISRO का स्पेसक्राफ्ट चांद की सतह से टकरा गया था। जिसके बाद ये मिशन फेल करार दिया गया।

 

इससे पहले, अंतरिक्ष विभाग ने लोकसभा में मून मिशन में देरी से जुड़े सवालों के जवाब में टाइमलाइन जारी की थी। अंतरिक्ष विभाग ने लिखित जवाब में कहा था कि चंद्रयान-2 मिशन से मिली सीख और वैश्विक विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर चंद्रयान-3 पर काम जारी है। विभाग ने कहा था कि उसने जरूरी टेस्ट पूरे कर लिए हैं और लॉन्च अगस्त 2022 तक होने की उम्मीद है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari