breaking news

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस तापसी पन्नू के घर पर आयकर विभाग का छापा

मनोरंजन

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप, एक्ट्रेस तापसी पन्नू और मधु मनटेना के घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। मधु मनटेना की टैंलेट मैनेजमेंट कंपनी Kwaan के दफ्तर पर भी आयकर अधिकारी पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी फैंटम फिल्म की टैक्स चोरी के सिलसिले में की जा रही है।

 

आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि टैक्स चोरी के मामले में फैंटम फिल्मों से जुड़े लोगों पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई है। इसमें अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू, विकास बहल और अन्य शामिल हैं। कई अन्य लोगों को भी फैंटम फिल्मों द्वारा कर चोरी के संबंध में खोजा जा रहा है।

Share from here