Advertisement

ITBP की बस खाई में गिरी, 6 जवान शहीद, कई घायल

जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में ITBP का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में 6 जवान शहीद हो गए है और कई घायल बताये जा रहे हैं। हादसा चंदनवाडी पहलगाम में हुआ है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बस में कुल 39 जवान थे, जिसमें 37 आईटीबीपी के और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस के थे। सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद जवान लौट रहे थे। 

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari