Advertisement

दो महीने से ‘गायब’ हैं Alibaba ग्रुप के फाउंडर जैक मा

विदेश

ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा और Ant ग्रुप के फाउंडर चीनी अरबपति कारोबारी जैक मा पिछले दो महीने से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। उन्होंने हाल के दिनों में चीन सरकार की नीतियों की आलोचना की थी, जिसके बाद उनकी कंपनियों पर सख्त कार्रवाई की गयी थी। जैक मा के इस तरह गायब होने के बाद कई तरह के संदेह भी जाहिर किए जा रहे हैं। 

Advertisement

 

गौरतलब है कि जैक मा को कम्युनिस्ट देश चीन के लिहाज से काफी मुखर माना जाता है। वे अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में वक्ता के रूप में दिख जाते थे। वह अपने मोटिवेशनल स्पीच के लिए युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं।

 

पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने चीन के शहर शंघाई में चीन के वित्तीय नियामकों और सरकारी बैंकों की तीखी आलोचना की थी। उन्होंने वैश्विक बैकिंग नियमों को ‘बुजुर्गों का क्लब’ करार दिया था। उन्होंने चीन सरकार से आग्रह किया था कि सिस्टम में बदलाव किया जाना चाहिए ताकि कारोबार में नई पहल करने में कोई हिचके नहीं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari