breaking news

Jadavpur – आधी रात को प्रदर्शन के दौरान छेड़छाड़ का आरोप, जादवपुर थाने का घेराव, 1 गिरफ्तार

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Jadavpur में आधी रात के प्रदर्शन के दौरान महिला से छेड़छाड़ की गई। आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। लेकिन आरोप है कि कथित तौर पर उसे बचाने की कोशिश की गई। घटना को लेकर काफी उत्तेजना फैल गई। आधी रात को जादवपुर थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया।

Jadavpur

उल्लेखनीय है कि जूनियर डॉक्टरों के आह्वान पर बुधवार की रात हर वर्ग के लोग सड़कों पर उतरे थे। आंदोलनकारी गानों, नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से विरोध का स्वर बुलंद कर रहे थे। तभी कथित तौर पर एक शख्स महिलाओं के साथ बदसलूकी करने लगा।

इसके बाद प्रदर्शनकारी उसे पकड़कर पुलिस के पास ले गए। लेकिन पुलिस पर आरोप लगा कि व्यक्ति को तरह-तरह से बचाने की कोशिश की जा रही थी। बाद में आरोपी को जादवपुर थाने लाया गया।

आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि Jadavpur के अलावा गरिया और पाटूली में भी यही घटना हुई थी। उन्होंने दावा किया कि पुलिस जानबूझकर कुछ लोगों को आंदोलन में शामिल कर अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे है।

प्रदर्शनकारियों ने जादवपुर थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस को हवाई चप्पल भी दिखाई गई। आंदोलनकारी जादवपुर थाने के सामने क्रोसिंग पर बैठ गये।खबर पाकर आंदोलन में शामिल होने सोहिनी सरकार, बिरसा दासगुप्ता, विदिप्ता चक्रवर्ती मौके पर पहुँचें।

Share from here