Jagdeep Dhankar Resign as Vice President – जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है।
Jagdeep Dhankar Resign as Vice President
उन्होंने 2022 में 14वें उप राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। 6 अगस्त 2022 को हुए उप राष्ट्रपति के चुनाव में धनखड़ ने विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराया था।
इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र भेज दिया है। इसमें कहा है कि मैं संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के अनुसार तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूं।
