Advertisement

जगदीप धनखड़ आज लेंगे उप राष्ट्रपति पद की शपथ

देश

जगदीप धनखड़ आज दोपहर 12.30 बजे उप राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राष्ट्रपति भवन में होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति को पद की शपथ दिलाएंगी। हाल ही में हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ की शानदार जीत हुई थी। उन्होंने 528 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। जबकि विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 182 वोट मिले थे। 

Advertisement

जगदीप धनखड़ देश के 14वें उपराष्ट्रपति होंगे। वह आज उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। जगदीप धनखड़ राजस्थान के झुझुनूं जिले के रहने वाले हैं। वे उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari