Advertisement

जयपुर – दक्षिण अफ्रीका से लौटे परिवार ने बढाई ऑमीक्रॉन की दहशत

राजस्थान

देशभर में अब कोरोना के नए वैरिएंट ऑमीक्रॉन को लेकर अब खतरा मंडराने लगा है। दक्षिण अफ्रीका में पहला केस सामने आने के बाद लगातार इसे लेकर कई देशों में इसकी निगरानी बढ गई है।

Advertisement

 

इधर कर्नाटक में इस वैरिएंट के दो केस की पुष्टि होने के साथ ही राजस्थान में दक्षिण अफ्रीका से जयपुर आए एक परिवार के कोरोना संक्रमित होने की सूचना ने लोगों के मन में दहशत को बढ़ा दिया है।

 

पता चला है कि इस परिवार के 4 लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें दंपती समेत उनकी दो बच्चियां (8 और 15 साल) पॉजिटिव मिले हैं। 

 

ये परिवार आदर्श नगर में जिन 12 रिश्तेदारों से मिले, उनमें से भी 5 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक 16 साल का बच्चा भी है।

 

लिहाजा अब सभी को ऑमीक्रॉन का संदिग्ध मानते हुए क्वारनटाइन किया गया है। वहीं अब जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए उनके ऑमीक्रॉन पॉजिटिव होने की पुष्टि की जा रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari