Advertisement

जन्मदिन पर की जल सेवा

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। ब्रेबर्न रोड़ के निकट मंगलवार को सेवा भाव के उद्देश्य से राहगीरों को बताशा और पानी की बोतल वितरित की गई।

Advertisement

विनोद लाहोटी ने बताया कि भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए उनके पिता रामरतन लाहोटी के जन्मदिन के अवसर पर राहगीरों के लिए जल सेवा का यह कार्य किया गया।

सेवा कार्य में बताशा के साथ लगभग दो हजार पानी की बोतलें वितरित की गई। इस कार्य में राजेश झा, राहुल रजक, सुमन मल, वरुण आदि का पूर्ण सहयोग रहा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari