Advertisement
sunlight news

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में देर रात भीषण सड़क हादसा

बंगाल

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जलपाईगुड़ी के धूपगुड़ी इलाके में बीती रात एक वाहन हादसे में 13 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। इसके अलावा इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि जलपाईगुड़ी के धूपगुड़ी में मंगलवार देर रात एक ट्रक यहां के मयनातली के रास्ते कहीं जा रहा था। इसी दौरान लो विजिबिलिटी के चलते इस ट्रक ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक पलट गया और इसकी चपेट में आने 13 लोगों की मौत हो गई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari