केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी खुद मंत्री ने ट्विटर पर दी। मंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘अस्वस्थता के कुछ लक्षण दिखने पर मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि गत दिनों में मेरे संपर्क में जो लोग आए हैं वह स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं। आप सभी स्वस्थ रहें और अपना ध्यान रखें।’
Share from here
