Advertisement
breaking news

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में CRPF की फायरिंग में एक संदिग्ध की मौत, 1 फरार

जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले को मोंघल ब्रिज पर बिना नंबर प्लेट के एक संदिग्ध वाहन को पकड़ने के दौरान सुरक्षाबलों द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में एक संदिग्ध की मौत हो गई जबकि गाड़ी का ड्राइवर भागने में कामयाब रहा। सुरक्षाबल मारे गए शख्स की पहचान की कोशिश कर रहे है। मामले की जांच जारी है।

Advertisement

 

कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि अनंतनाग के मोंगल ब्रिज पर एक नाका पार्टी में सीआरपीएफ के जवानों ने बिना नंबर प्लेट के एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नाका पार्टी की ओर भाग गया। इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की और एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि गाड़ी का ड्राइवर भागने में कामयाब रहा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari