Advertisement
One Nation One Election vote

Jammu Kashmir Election – 6 जिलों की 26 सीटों पर वोटिंग शुरू

जम्मू कश्मीर

Jammu Kashmir Election – जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज छह जिलों की 26 सीटों पर मतदान शुरू हो गए हैं।

Advertisement

Jammu Kashmir Election

दूसरे चरण में कश्मीर घाटी की 15 विधानसभा सीटों और जम्मू संभाग की 11 सीटों पर वोटिंग हो रही है। दूसरे चरण में 26 सीटों पर 25.78 लाख मतदाता 239 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

इस चरण में शामिल कश्मीर की सीटों में से ज्यादातर में अलगावादियों का असर देखा जाता रहा है। इनमें खनयार , जदीबल, लाल चौक, ईदगाह, हजरतबल आदि शामिल हैं।

कश्मीर के श्रीनगर क्षेत्र में हजरतबल, खानयार, हब्बाकदल, लाल चौक, चन्नापोरा, जदीबल, सेंट्रल शाल्टेंग और ईदगाह में मतदान होगा।

बडगाम जिले के खंड बडगाम, बीरवाह, खानसाहिब, चरार-ए-शरीफ और चादूरा में वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा गांदरबल जिले के दो निर्वाचन क्षेत्रों कंगन और गांदरबल में मतदान होगा।

जम्मू संभाग में गुलाबगढ़, रियासी, श्री माता वैष्णो देवी, कालाकोट-सुंदरबनी, नौशेरा, राजौरी, बुद्धल, थन्नामंडी, सुरनकोट, पुंछ हवेली और मेंढर में वोटिंग होगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari